15 अगस्त 2015 - 14:19
अहमद अलअसीर बैरूत एअरपोर्ट पर गिरफ़्तार।

लेबनान में सुरक्षाबलों ने सलफ़ी धर्मगुरू शैख़ “अहमद अलअसीर” को गिरफ़्तार कर लिया है।

लेबनान में सुरक्षाबलों ने सलफ़ी धर्मगुरू शैख़ “अहमद अलअसीर” को गिरफ़्तार कर लिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अहमद अलअसीर को शनिवार को बैरूत हवाई अड्डे से उस समय गिरफ़्तार किया गया जब वह औरतों के भेस में लेबनान से फ़रार करने की कोशिश कर रहा था।
अहमद अलअसीर, लेबनानी सैनिकों और सुरक्षा कर्मियों के जनसंहार में लिप्त रहा है। इसी प्रकार वह ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के ध्रुव विशेषकर लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन और सीरिया के ख़िलाफ़ सक्रिय था। वह आईएसआईएल तथा जिबहतुन नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों का भी समर्थन करता था।
लेबनानी सेना ने हिज़्बुल्लाह के सहयोग से पिछले कुछ महीनों के दौरान, इस देश के उत्तरी और पूर्वी इलाक़ों में आतंकवादी गुटों में सदस्यता ग्रहण करने के आरोप में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ़्तार किया है।
अरसाल इलाक़ा और लेबनान तथा सीरिया की पूर्वी सीमाओं के आस-पास के पहाड़ी इलाक़े, तकफ़ीरी आतंकियों के मुख़्य ठिकाने हैं।
हालिया महीनों में लेबनानी सेना और हिज़्बुल्लाह के अरसाल इलाक़े में आईएसआईएल और जिबहतुन नुस्रा के आतंकियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं। इन झड़पों में अब तक सैकड़ों आतंकी मारे गए और घायल हुए।
ज्ञात रहे कि इराक़, सीरिया और लेबनान में कई आतंकवादियों को ऐसे में गिरफ़्तार किया गया जब वे औरतों का भेस बदलकर भाग रहे थे।